गंगापार, जुलाई 5 -- Gangapar News: रविवार को गरुण सेना के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष तिवारी के नेतृत्व में ग्रामीण सड़क पर एकत्र होकर लहटी, सिसई मार्ग को जाम कर दिया। उनकी मांग है कि लहटी कोल्ड स्टोर से सिसई सिपाह जाने वाली सड़क की दस वर्ष पूर्व से हालत बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनकी मांग को नजर अंदाज किया गया तो पीडब्ल्यूडी कार्यालय का घेराव करने को बाध्य होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...