गंगापार, सितम्बर 1 -- Gangapar News: खीरी, हिन्दुस्तान संवाद। खीरी कस्बा स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण बड़ौदा बैंक में सोमवार आधी रात अचानक हूटर बजने लगा। हूटर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना खीरी पुलिस को हुई तो एसओ खीरी वीर प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। बैंक परिसर तथा आसपास के क्षेत्र की जांच की।देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी रही। थानाध्यक्ष खीरी ने बताया कि हूटर किसी तकनीकी खराबी के कारण बजा जिसकी सूचना मिली थी। कुछ देर बाद हूटर अपने आप ही बंद हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...