गंगापार, सितम्बर 9 -- Gangapar News: चालक की लापरवाही से बुधवार को बच्चों से भरा अप्पे बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में बच्चों समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल छात्रों को इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सालय ले गए। बताया गया कि बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद सहसों निवासी छात्र उत्कर्ष केसरवानी और वंश गुप्ता समेत करीब आधा दर्जन लोग हबूसा मोड़ से अप्पे पर सवार होकर सहसों आ रहे थे। जैसे ही अप्पे सरायइनायत थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के सामने पहुंची। यह भी पढ़ें- अररिया: सड़क हादसे में चालक सहित छह बच्चे घायल, चार हायर सेंटर रेफरस्थानिय प्रशासन की लापरवाही चालक की लापरवाही के चलते अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में अप्पे सवार बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच...