गंगापार, नवम्बर 14 -- Gangapar News: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर आयोजित बाल दिवस समारोह को शिक्षण संस्थानों में बहुत धूमधाम से मनाया गया। प्रयाग पब्लिक स्कूल ढोकरी में पंडित नेहरू का जन्मदिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। बच्चो नें सांस्कृतिक कार्यक्रम में चाचा नेहरू से संबंधित थीम पर गीत, कविता प्रस्तुत किया। साथ ही खेलकूद में भी बच्चों ने अपनी प्रतिभा का उच्च प्रदर्शन किया। प्रधानचार्य गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि चाचा नेहरू का देश की आजादी और आजादी के बाद देश के नवनिर्माण को भुलाया नहीं जा सकता है। मौके पर निदा, सोनाक्षी, मरियम, अंजलि, श्रुति, सूजल, विनय आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: सेक्रेट हार्ट इंग्लिश स्कूल में बाल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन यह भी पढ़ें- Roorki News: बाल दिवस पर चाचा नेह...