गंगापार, अगस्त 27 -- Gangapar News: प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं में शामिल गोशालाओं में गोवंशों के संरक्षण के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं, लेकिन विकासखंड श्रृंग्वेरपुर और कौड़िहार की कई गोशालाएं अब भी बाउंड्रीविहीन हैं। ऐसे में यहां संरक्षित गोवंशों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बाउंड्री न होने से गोवंशों के बाहर निकलने का खतरा बना रहता है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक चौधरी ने बताया कि उठगी गोशाला में 82 और घाटमपुर गोशाला में 166 गोवंश संरक्षित हैं। तार व पिलर से बाउंड्री बनाई गई है जो आए दिन क्षतिग्रस्त हो जाती है, सभी गोशालाओं में स्थाई बाउंड्री निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों से मांग की गई है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: विकासनगर में अब निराश्रित पशु नहीं बनेंगी आफत, गौशाला का निर्माण शुरू घाटमपुर गोशाला में गोवंशों की स...