गंगापार, अक्टूबर 8 -- Gangapar News: आदर्श रामलीला कमेटी बगहा की ओर से इस वर्ष भी रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। रामलीला का मंचन 11 से 19 अक्तूबर के बीच रामलीला मैदान, बगहा में आयोजित किया जाएगा। कमेटी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार रामलीला का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद, 20 अक्तूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इस दिन रावण का पुतला दहन होगा, इसके अगले दिन 21 अक्तूबर, बुधवार को प्रभु श्रीराम की अयोध्या वापसी एवं भरत मिलाप का आयोजन किया जाएगा। आयोजक आदर्श रामलीला कमेटी ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित रामलीला में पहुंचकर प्रभु श्रीराम की कथा का श्रवण करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: रामबाग धाम पर शारदीय नवरात्रि महोत्सव एवं दशहरा मेला 11 अक्टूबर से यह भी पढ़ें- Jaunpur News: राम दरबार की सजी...