गंगापार, जुलाई 12 -- Gangapar News: हंडिया थाना अंतर्गत पुलिस चौकी बरौत क्षेत्र के सेवा गांव में बंद पड़े एक मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने कई कमरों में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई, जब ग्रामीणों ने मकान का दरवाजा खुला देखा और इसकी सूचना मकान स्वामी को दी। जानकारी के अनुसार सेवा गांव निवासी डॉ. सुरेंद्र प्रसाद पांडेय के मकान का ताला तोड़कर चोर घर में घुस गए। इसके बाद उन्होंने कई कमरों के ताले तोड़कर अलमारी, बक्से आदि खंगाल डाले और उसमें रखा कीमती सामान लेकर फरार हो गए। परिजनों ने बताया कि इस मकान में चार भाइयो राजेंद्र प्रसाद पांडेय, देवेंद्र पांडेय, धर्मेंद्र प्रसाद पांडेय आदि का सामान रखा हुआ था। सभी भाई रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं, जिससे मकान में ताला लगा रहता था। चोरों ने इसी का फ...