गंगापार, नवम्बर 10 -- Gangapar News: कौंधियारा/करछना, हिसं। करछना-कोहड़ार मार्ग पर कौवा गांव में सोमवार रात चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर मकान का ताला तोड़कर गहने, कीमती सामान और बर्तन उठा ले गए।बोधा का पूरा निवासी अमर बहादुर पटेल पुत्र मेवालाल कई वर्ष पूर्व कौवा ग्राम सभा में मकान बनवाकर रहने लगे थे। वर्तमान में वह परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। शादी-विवाह और अन्य अवसरों पर ही गांव आते हैं। सोमवार रात मकान बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात की। मंगलवार को पीड़ित की ओर से करछना थाने में तहरीर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...