गंगापार, अगस्त 6 -- Gangapar News: हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिलारी में गुरुवार को एक युवक का शव बंद कमरे में फंदे से लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची हंडिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बिलारी गांव निवासी 35 वर्षीय करिया पुत्र कमला शंकर का शव घर के बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर हंडिया पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार, करिया मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्री और दो पुत्र हैं। युवक द्वारा यह कदम उठाने के पीछे ...