गंगापार, सितम्बर 30 -- Gangapar News: क्षेत्र के अब्दालपुर स्थित एलडीसी इंस्टीट्यूट आफ टेक्निकल स्टडीज में गुरुवार को फ्रेशर फंक्शन परिचय 2026 कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उक्त कार्यक्रम में बीटेक, बीसीए, बीबीए, एमसीए, एमबीए एवं आईटीआई के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। कॉलेज के रजिस्ट्रार अखिलेश गिरी ने बताया कि कार्यक्रम में सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कॉलेज के समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से सहयोग की अपील किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...