Gangapar News: फूलपुर पहुंचे इफको चेयरमैन, कर्मचारियों ने किया स्वागत
गंगापार, अगस्त 14 -- Gangapar News: इफको के अध्यक्ष दिलीप संघाणी के शुक्रवार को इफको फूलपुर इकाई पहुंचने पर कर्मचारी यूनियन और ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अध्यक्ष के आगमन को लेकर कर्मचारियों और अधिकारियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। इफको फूलपुर पहुंचने के बाद दिलीप संघाणी सबसे पहले कर्मचारी यूनियन कार्यालय पहुंचे। यहां इफको इम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष पंकज पांडेय, उपाध्यक्ष धरम सिंह पटेल और महामंत्री विजय कुमार यादव समेत अन्य पदाधिकारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद अध्यक्ष ऑफिसर्स एसोसिएशन कार्यालय पहुंचे, जहां संगठन के पदाधिकारियों ने भी उनका स्वागत किया। अध्यक्ष अनुराग तिवारी और महामंत्री स्वयं प्रकाश के नेतृत्व में अधिकारियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं। स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.