गंगापार, अगस्त 10 -- Gangapar News: क्षेत्र के सारीपट्टी गांव में स्थित प्राचीन शिव मन्दिर फुटेश्वर नाथ धाम में सावन के दूसरे सोमवार पर सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ लगी रही। शिव भक्तों ने विधि विधान के साथ पूचा अर्चना किया साथ ही बेल पत्र के साथ जलाभिषेक करते हुए शिव जी का दर्शन किया। मन्दिर में दूर-दराज से महिला व पुरुश दर्शन करने के लिए आते हैं। भक्त अपनी मान्यता के अनुसार पताका भी चढ़ाये। मन्दिर परिसर में मेला लगा रहा महिला पुरुष व बच्चों ने मेले में अपनी प्रसंद की खरीदारी करते हुए मेले का आनन्द लिया। मन्दिर के मुख्य सेवादार अभयराज पटेल, शिवप्रसाद केसरवानी, धनंजय केसरवानी, हनुमान प्रसाद पटेल, दिलीप केसरवानी, विकास निगम, अभिशेक यादव, अजय प्रताप आदि लोग रहे। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: सावन मास के हर सोमवार को बाबा के अलग-अलग स्वरूपों का...