Gangapar News: फिर हाईवे पर गड्ढे में गिर दंपती समेत मासूम घायल
गंगापार, जुलाई 23 -- Gangapar News: प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंधियारी गांव के सामने बना गहरा गड्ढा और जलभराव लगातार राहगीरों की जान पर भारी पड़ रहा है। गुरुवार को एक बार फिर इसी गड्ढे की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती और उनका छह वर्षीय पुत्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। जानकारी के अनुसार, आनापुर के जगापुर निवासी धीरज सरोज पुत्र छेदीलाल अपनी पत्नी अमिता देवी और छह वर्षीय पुत्र के साथ बाइक से कुंडा स्थित फूलमती मंदिर में आयोजित दुरदुरिया कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। अंधियारी गांव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलभराव के बीच बने गहरे गड्ढे में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों सड़क पर गिर पड़े。
हादसे की जानकारी हादसे में अमिता देवी के हाथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.