गंगापार, अक्टूबर 17 -- Gangapar News: हंडिया तहसील क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज इमामगंज में लंच के बाद नौ छात्राओं के अचानक अचेत होने की घटना के बाद छात्राओं के स्वास्थ्य को लेकर कॉलेज प्रबंधन लगातार चिंतित है। घटना के बाद से ही प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद सागरवाल अस्पतालों में भर्ती छात्राओं का हालचाल लेने के लिए लगातार पहुंच रहे हैं। प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद सागरवाल ने बताया कि शुक्रवार शाम एक निजी अस्पताल में भर्ती छात्रा सुमन पुत्री प्रेम की हालत में सुधार होने पर चिकित्सकों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया था। हालांकि देर रात उन्हें सूचना मिली कि घर पहुंचने के बाद सुमन की तबीयत फिर बिगड़ने लगी है। सूचना मिलते ही वह तत्काल छात्रा के घर पहुंचे और परिजनों के साथ उसे लेकर पुनः एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रधानाचार्य ने बताया कि घटना के ...