गंगापार, अक्टूबर 8 -- Gangapar News: मऊआइमा थाना क्षेत्र के घीनपुर रजापुर गांव निवासी अधिवक्ता आशिक अली का आरोप है कि विपक्षी उनके खेत में लगी धान की पकी फसल काटकर ले गए। परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले में आशिक अली ने गुरुवार को मऊआइमा थाने में गांव के इनायत हुसैन, कलाम, कैफ, तबस्सुम, नसरा बानो, सबीहा बानो और सारिकुन निशां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...