Gangapar News: फसलों की सुरक्षा के लिए जोखिम डाल रहे जान
गंगापार, जुलाई 21 -- Gangapar News: घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। फसलों को आवारा पशुओं से बचाव के लिए लगाए जा रहे डीसी करंट से चलने वाले झटका मशीन से संचालित बाड़ से आए दिन दुर्घटना हो रही है। रविवार की रात्रि घूरपुर के सारीपुर में दुर्गा प्रसाद द्विवेदी पत्नी पुष्पा देवी के साथ फसलों की सिंचाई कर रहे थे। इस दौरान पड़ोसी किसान के खेत में लगे झटका तार की बाड़ की जद में आने से पुष्पा की मौत हो गई थी। यद्यपि घटना के बाद महिला के परिजनों ने बिना किसी पुलिसिया कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन झटका के तार के बाड़ में बिजली का चार सौ चालीस वोल्ट करंट दौड़ाने वाले उक्त किसान की लापरवाही की चर्चा जोरो पर है। लोगो में चर्चा यह है कि फसल की सुरक्षा के नाम पर बिजली का प्रयोग करना निहायत अपराध है। आवारा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए घूरपुर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.