गंगापार, अक्टूबर 30 -- Gangapar News: मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। जिला कृषि अधिकारी केके सिंह ने बताया कि वर्षा एवं जलभराव से प्रभावित फसलों की फोटो और वीडियो सुरक्षित रखें। फसल क्षति होने पर तत्काल संबंधित लेखपाल, कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को सूचना दें।प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमित किसान निर्धारित समय-सीमा में फसल नुकसान की सूचना बीमा कंपनी अथवा कृषि विभाग को उपलब्ध कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...