गंगापार, जुलाई 7 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। अपने आपको विद्युतकर्मी बताकर विद्युत पोल पर चढ़कर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की शिकायत पर पुलिस उपायुक्त यमुनानगर प्रयागराज के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मांडा पुलिस मामले की जांच कर रही है।थाना क्षेत्र के तिसेन तुलापुर गांव निवासी रोहित कुमार पुत्र अमरजीत ने पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चंद्र यादव के जन सुनवाई कार्यक्रम में एक प्रार्थना पत्र दिया कि उनके घर का बिजली का कनेक्शन उनकी माता ऊषा देवी के नाम है। गांव के ही प्रदीप कुमार पुत्र स्वर्गीय देवमुनि अपने आपको विद्युत कर्मी बताकर अक्सर उनके कनेक्शन का तार काट देता है। बिजली बिल बढ़ाने की धमकी देकर परेशान करता है। मामले में जब उपकेंद्र के जेई से शिकायत की तो जेई ने भी आरोपी के बारे में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए ...