गंगापार, अगस्त 1 -- Gangapar News: तहसील दिवस के आयोजन में शनिवार को दोपहर साढ़े बारह बजे के लगभग फरियादियों व अधिवक्ताओं की भीड़ इतनी अधिक हो गई कि धक्कामुक्की होने लगी। यह देख लोगों की समस्या सुन रहे एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, एसीपी बृजेश पाठक, प्रभारी तहसीलदार मेजा यमुना प्रसाद सिंह, नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल परेशान हो गए। एक समस्या सुनने को मौका नहीं मिला कि चार प्रार्थना पत्र उनके आगे पहुंच गए। अधिकारी लोगों से लाइन में पहुंच शिकायती पत्र देने की बात कर रहे थे, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं हुआ तब एसीपी खुद पुलिस के साथ मोर्चा सम्भालने के लिए भीड़ में पुलिस के साथ कूद गए। लाइन लगवाकर लोगों की समस्याएं सुनी। सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे के बीच कुल 358 मामले पहुंचे इनमें 7 मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि अन्य मामलों के निस्तारण ...