गंगापार, अक्टूबर 9 -- Gangapar News: पड़ोसियों की दबंगई से आजिज वृद्ध एसीपी मेजा के पास पहुंच दबंगों के खिलाफ तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसीपी ने कोतवाल से बात कर दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही। भभौरा गांव निवासी अमरनाथ यादव ने बताया कि वह अपनी जमीन में मकान बनवाकर काफी दिनों से रह रहा है। सुबह आठ बजे के लगभग पड़ोस के हिन्छलाल यादव, सूर्यलाल यादव, देवीशंकर यादव पुत्र राजपति व रूद्रनारायण यादव, विनय कुमार, राज यादव, सीमा पुत्री सूर्यलाल, उर्मिला पुत्री देवीशंकर, रागिनी पुत्री सूर्यलाल, कलुआ पत्नी सूर्यलाल घर पहुंच गाली-गालौज देते हुए मकान तोड़ने लगे, जब उसने मना किया तो जमकर मारापीटा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...