गंगापार, अगस्त 10 -- Gangapar News: थाना बहरिया क्षेत्र के सातनपुर गांव में पड़ोसियों ने मिलकर महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। सातनपुर गांव निवासिनी सुनीता देवी के घर के सामने पड़ोसी जबरदस्ती गोबर फेंकर रहे थे। जिस पर सुनीता देवी ने मना किया तो अमरसिंह पुत्र सौंफलाल, अनीता देवी पत्नी अमर सिंह, शकुन्तला पत्नी दूधनाथ, पूजा पत्नी राहुल, रोहित पुत्र दूधनाथ आदि लोगों ने गालियां देते हुये महिला को पीट दिया। इस मारपीट मे महिला के हाथ पैर व सिर में गम्भीर चोटें आयीं। लिखित प्रार्थना पत्र सुनीता देवी ने बहरिया थाने में दिया जिस पर थानाध्यक्ष बहरिया ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...