गंगापार, अक्टूबर 14 -- Gangapar News: मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ, द्वारा बुधवार को सोरांव के प्रिया हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेंटर में निःशुल्क कैंसर परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 20 से अधिक कैंसर रोगियों ने वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. रेशम श्रीवास्तव से निःशुल्क परामर्श प्राप्त किया। डॉ. रेशम ने कहा कि यदि कैंसर की पहचान प्रारंभिक अवस्था में हो जाए तो अधिकांश मामलों में सफल उपचार संभव है। ट्रामा सेंटर के चेयरमैन डॉ राम मिलन यादव, विशेष कुमार यादव, दिलीप कुमार, शशि, राकेश कुमार, रमाशंकर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...