गंगापार, जुलाई 22 -- Gangapar News: मांडा क्षेत्र के कुछ प्राथमिक विद्यालयों और विद्यालयों के रास्तों में बरसाती जलभराव और कीचड़ के चलते छात्रों और अध्यापकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मांडा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा और प्राथमिक विद्यालय अलमागंज के अंदर और विद्यालय के रास्तों में बरसाती पानी के जलजमाव और कीचड़ के चलते छात्रों और अध्यापकों को बरसात के मौसम में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। दोनों विद्यालयों में 150 से अधिक छात्र हैं। अलमागंज प्राथमिक विद्यालय के एक अध्यापक ने बताया कि बरसात के मौसम में विद्यालय तक पहुंचने के रास्ते में कीचड़ और जलजमाव के चलते तमाम मासूम छात्र विद्यालय पहुंचने के पहले ही कीचड़युक्त रास्ते में गिर कर अपने ड्रेस कीचड़ से सराबोर कर रोते हुए घर वापस लौट जाते हैं। रास्ते की मांग को लेकर दोनों विद...