गंगापार, सितम्बर 9 -- Gangapar News: शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के नारीबारी चौकी के एक निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने क्लीनिक संचालक एवं चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के जनवा (टकटई) निवासी शिव बाबू यादव की बहू कुसुम यादव पत्नी स्व ओमप्रकाश यादव को प्रसव पीड़ा होने पर नारीबारी क्षेत्र स्थित एक क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। प्रसव के दौरान आरोप है कि चिकित्सकीय लापरवाही के चलते नवजात की मौत हो गई। कुसुम के देवर सत्येंद्र यादव ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से परिवार को लगातार बताया जाता रहा कि बच्चा सही सलामत है। बताया कि उन्हें कुछ सामान लेने के लिए बाजार भेजा गया था। वापस लौटने पर बताया गया कि नवजात की मौत हो चुकी है। घटना की जानक...