Gangapar News: प्रयागराज-बांदा हाईवे बना छुट्टा गोवंशों का अड्डा
गंगापार, सितम्बर 6 -- Gangapar News: प्रयागराज-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौहनिया से पांडर तक बेसहारा गोवंशों ने कब्जा करके डेरा बना रखा है। सड़क पर बैठे गोवंशों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आए दिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जसरा बाजार में आए दिन दुपहिया सवार सड़क पर बैठे गोवंशों से टकराकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार एक-दो मामलों में बाइक सवारों की जान भी जा चुकी है। दिन हो या रात, हाईवे पर दर्जनों गोवंश बैठे रहते हैं। तेज रफ्तार वाहनों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है। जिससे वाहन पलटने और टकराने की घटनाएं बढ़ गई हैं। रात में खतरा और भी अधिक बना रहता है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: सड़कों पर आवारा जानवर, रात में हादसे की संभावना स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन गोवंशों को पकड़कर गौशाला भेजने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.