गंगापार, अक्टूबर 8 -- Gangapar News: मांडा क्षेत्र के हंडिया ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान/ प्रशासक 48 वर्षीय रविशंकर का बुधवार देर शाम निधन हो गया। लंबे समय से बीमारी का उपचार करा रहे रविशंकर ने घर पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी मिलते ही गांव में शोक छा गया और बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे। पिछले आठ महीने से रविशंकर की तबीयत ठीक नहीं थी। उपचार के बाद भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो सका। बुधवार शाम उनकी मौत हो गई। रविशंकर अपने पीछे पत्नी निशा देवी सहित परिवार को छोड़ गए हैं। उनके निधन पर नेब्बू लाल, सूर्यमणि, विनय तिवारी, प्रधान मनोज यादव और रामकिशुन निषाद आदि ने शोक व्यक्त करते हुए गतात्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...