गंगापार, नवम्बर 14 -- Gangapar News: मीना मंच से संबंधित विकास खंड प्रतापपुर में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन प्रतापपुर एक्टिव सुगमकर्ता एवं जेंडर चैंपियनशिप खिताब प्रदान करते हुए किया गया। कार्यशाला के द्वितीय दिवस में एमएचएम कॉर्नर पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। 50 प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए कि कैसे वो अपने विद्यालय स्तर पर किन किन चुनौतियों का सामना करते हुए बालिका शिक्षा को बढ़ावा देते है। बीईओ प्रदीप कुमार सिंह ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। सन्दर्भदाता डॉ रीना मिश्रा, शत्रुंजय शर्मा ने कार्यशाला के उद्देश्य और मीना गतिविधियों को आयोजित कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...