गंगापार, अक्टूबर 11 -- Gangapar News: समाज के सभी जिम्मेदार लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। वृक्ष हमें आजीवन प्राणवायु ऑक्सीजन के साथ फल, लकड़ियां और बहुमूल्य औषधियां प्रदान करते हैं। उक्त बातें केंद्रीय इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रनेता अभिषेक सिंह पटेल ने रविवार को अपनी दिवंगत पत्नी की स्मृति में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कई जलाशयों का जीर्णोद्धार कराया है, पुराने कुओं की मरम्मत कराकर उन्हें पुनर्जीवित किया है और लगातार वृक्षारोपण अभियान चला रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...