गंगापार, अक्टूबर 26 -- Gangapar News: कल्याणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मऊआइमा थाना के जोगीपुर मझियारी गांव में सोमवार शाम युवक का शव पोस्टमार्टम हाउस से ले आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मऊआइमा थाना क्षेत्र के जोगीपुर मझियारी गांव निवासी शिव प्रकाश (20) पुत्र सुनील कुमार रविवार की सुबह एक ठेकेदार अपने साथ लेकर फतेह शाह का पूरा गांव निवासी शर्वजीत उर्फ पप्पू यादव के घर पेंटिंग का काम करने गया था। दोपहर करीब एक बजे काम के दौरान अचानक खिड़की (जंगला) में उतरे करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि बाद में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के पिता की तहरीर पर ठेकेदार राजेंद्र सरोज पुत्र जवाहर लाल सरोज निवासी जाजापुर बालाडीह थाना मऊआइमा और मकान माल...