गंगापार, अक्टूबर 1 -- Gangapar News: इलाके के जल्लूपुर गांव में राजस्व टीम द्वारा भूमि की पैमाइश के बाद नशब पत्थर को तोड़ कर फेंकने पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज। पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। सोरांव के जल्लूपुर गांव निवासी राम सिंह ने एसडीएम न्यायालय में पैमाइश के लिए वाद दायर किया था। एसडीएम के आदेश पर राजस्व निरीक्षक की अगुवाई में टीम ने गांव में पहुंच कर भूमि की पैमाइश करते हुए पत्थर नशब कराया था। पैमाइश रिपोर्ट एसडीएम न्यायालय को भेज दिया। वादी राम सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के जय सिंह व राजू ने पैमाइश का पत्थर तोड़ते हुए उखाड़ कर फेंक दिया। राम सिंह की तहरीर पर सोरांव पुलिस ने जयसिंह व राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...