गंगापार, अक्टूबर 12 -- Gangapar News: कोरांव। कोरांव थाना क्षेत्र के सुहास गांव के गोविंद लाल पुत्र चतुरी ने कोरांव थाने मे रिपोर्ट लिखाई है कि वह पिछले शुक्रवार को अपनी दुकान पर बैठा था। उसके गांव के रविन्द्र, पवन और सुनील पुत्र गण त्रिवेणी प्रसाद तथा विवेक रंजन पुत्र नन्द लाल ट्रैक्टर से जबरन उसके खेत की जोताई करने लगे। मना किया तो सभी ने मिलकर उसे पीटा।जब लोग दौड़े तब उसकी जान बची। जाते जाते दबंग यह भी धमकी देते गए कि इस बार तो बच गए लेकिन अगली बार जान से मार दिए जाओगे। मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...