गंगापार, सितम्बर 17 -- Gangapar News: झूंसी रोड स्थित सहसों में न्यू जनरेशन मित्र मंडल की ओर से गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया जा रहा है। गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। प्रतिदिन पूजा-अर्चना और आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा है। पंडाल की व्यवस्था और आयोजन को सफल बनाने में समिति के कार्यकर्ता अमन प्रकाश केसरवानी, शुभम केशरवानी, हर्ष केसरवानी (शिवा), शुभ केसरवानी, शिवम केसरवानी, अभिषेक केसरवानी, सचिन केसरवानी, प्रिंस केसरवानी, युग केसरवानी, यश केसरवानी, प्रथम केसरवानी, वरुण केसरवानी, अंश जसवाल सहित अन्य लोग पूरे मनोयोग से सहयोग कर रहे है। यह भी पढ़ें- Purnia News: गणपति मेले का विधिवत उद्घाटन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...