Gangapar News: पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दरबार की तैयारी पूरी
गंगापार, अक्टूबर 10 -- Gangapar News: शारदीय नवरात्र के आगमन को लेकर क्षेत्र में शनिवार को मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चलती रहीं। गांवों और कस्बों में बने पूजा पंडालों को सजाने-संवारने के साथ ही मंदिरों की साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम देर रात तक चलता रहा। देवी भक्तों ने पूरी तन्मयता से तैयारियों को अंतिम रूप दिया, ताकि नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालु विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सकें। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थापित होने वाली मां दुर्गा की प्रतिमाओं के लिए पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कहीं सजावटी लाइटें लगाई गईं तो कहीं पंडालों को रंग-बिरंगे कपड़ों और फूलों से सजाने का काम चलता रहा। यह भी पढ़ें- नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर को कलश स्थापना, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, सामग्री और मां दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.