गंगापार, जुलाई 25 -- Gangapar News: पुलिस कर्मी और उनके भाई के घर चोरी के तीन माह बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के छीमीताल निवासी राजेंद्र कुमार सिंह के घर 17 अप्रैल की रात चोरी हुई। चोर घर के पीछे से चढ आए। उनके कमरे में घुस कर अलमारी और सन्दूकों का ताला तोड कर सोने की जंजीर, लाकेट, चांदी की पायल, बिछिया आदि चोरी कर ले गए।‌ यूपी पुलिस में कार्यरत उनके छोटे भाई महेंद्र कुमार के कमरे में घुसकर चांदी का गहना और 35 हजार नकदी उठा ले गए थे। सुबह चोरी की जानकारी होने पर राजेन्द्र कुमार सिंह ने मऊआइमा थाने में तहरीर दी। लेकिन उसके बाद भी मुकदमा नहीं दर्ज हुआ था। आखिरकार तीन‌माह बाद शनिवार को पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...