Gangapar News: पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, केस दर्ज
गंगापार, सितम्बर 29 -- Gangapar News: सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के रघुनाथपुर हरदुआ गांव में सोमवार को मां का इलाज कराने अस्पताल जा रहे युवक की पुरानी रंजिश को लेकर गांव के युवक ने पिटाई कर दिया। युवक समेत उसकी मां चोटिल हो गए। युवक के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।सोरांव थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर हरदुआ गांव निवासी दशरथ लाल पटेल अपनी मां के साथ बाइक से अस्पताल जा रहा था। आरोप है कि घर कुछ दूर पर घात लगाकर बैठे गांव के सुनील कुमार पटेल ने हमला कर दिया। दशरथ लाल की पिटाई होती देख मां बीच-बीच करने लगी तो उसको भी पीट दिया। दशरथ के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने मामला शांत कराया। दशरथ लाल ने सोरांव थाने पहुंचकर सुनील कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.