गंगापार, सितम्बर 2 -- Gangapar News: क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ललही छठ यानी हलखष्ठी का पर्व धूमधाम से मनाया गया, इस अवसर पर महिलाओं ने दिन भर व्रत रख विधि-विधान से पूजा करते हुए पुत्र की दीर्घायु रहने उनके स्वास्थ्य, सुख समृद्धि की कामना की। मान्यता है कि ललही छठ की पूजा करने से पुत्र को संकट से मुक्ति मिलती है। यह पर्व भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की षष्ठी को होता है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन को भगवान कृष्ण के भाई बलराम जी का जन्म हुआ था, बलराम जी को शेषनाग का रूप माना जाता है। इस दिन को महिलाएं बलराम जी व उनके शस्त्र हल की भी पूजा करती हैं। यह भी पढ़ें- महिलाओं ने की पुत्रों की दीर्घायु की कामना महिलाएं इस दिन हल से की गई जुताई व बुआई का अन्न ग्रहण नहीं करती। दूध दही, व फसही का चावल खाती हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारिश के बीच...