Gangapar News: पुण्यतिथि पर पूर्व विधायक नीलम करवरिया को किया याद
गंगापार, सितम्बर 26 -- Gangapar News: मेजा विधानसभा की पूर्व विधायक स्व. नीलम करवरिया की दूसरी पुण्यतिथि शनिवार को रामनगर बाजार में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता धीरज दुबे ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व. नीलम करवरिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्र के लिए किए गए कार्यों को याद किया। कार्यक्रम में अवधराज बिंद उर्फ बबलू, पूर्व मंडल अध्यक्ष उरुवा सुधाकर शुक्ल, विहिप के कुशलकांत मिश्र, अमलेश बाबा पांडेय, दुबराज भारतीया, दिनेश तिवारी, पुतुल मिश्र, नरेंद्र तिवारी आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Katihar News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर चलाया गया पौधरोपण व स्वच्छता अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.