गंगापार, अक्टूबर 4 -- Gangapar News: तहसील क्षेत्र के विभिन्न मार्गो पर स्थित जर्जर पेड़ स्थानीय लोगों व यात्रियों के लिए जानलेवा बने हुए हैं। जर्जर पेड़ अक्सर जरा सा हवा लगने पर गिर जा रहे हैं। सुबह नौ बजे के लगभग सिरसा के अमिलहवा चौराहे पर स्थित पुराना पीपल के पेड़ की डाल टूट कर दुकान के बारजे पर गिर पड़ी, जिससे बारजा का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यह संयोग रहा कि डाल के टूटते ही पीपल के आसपास रहे लोग हट गए, वरना बड़ा हादसा हो जाता। पीपल के पेड़ के नीचे फल की दुकान लगाने वाले लालमणि गुप्ता ने बताया कि यह संयोग था कि जिस समय डाल टूटी वह मौके पर नहीं था, नहीं तो कुछ भी हो सकता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...