Gangapar News: पीएम श्री विद्यालय में मदर मेला का आयोजन
गंगापार, अक्टूबर 15 -- Gangapar News: मिशन शक्ति फेज-6 कार्यक्रम के अन्तर्गत पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय पालपुर, विकासखंड चाका में मदर मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक चाका से अधीक्षक डॉ. विवेकानंद मिश्र अपनी टीम के साथ विद्यालय पहुंचे। बच्चों ने महिषासुर मर्दिनी स्त्रोत पर मनमोहक नृत्य, आत्मरक्षा का शानदार प्रदर्शन और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। छात्राओं के आत्मरक्षा प्रदर्शन ने महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ऊषा शर्मा, आभा, अर्चना, कल्पना, शशिकांत, हिना, रीनू जायसवाल, विद्या, सुलोचना, मधुलता, सुजाता, शत्रुघ्न सिंह आदि रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: पीएम श्री विद्यालयों में मातृ मेले का आयोजन यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.