गंगापार, अगस्त 17 -- Gangapar News: लगातार कई दिनों से हो रही बारिश के बीच रविवार की रात्रि जोरदार बारिश हुई जिससे पीएम श्री विद्यालय बीकर के परिसर में घुटने तक पानी भर गया। विद्यालय परिसर में पानी भरा होने के चलते नौनिहालों को स्कूल पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा । जिससे शिक्षण कार्य के साथ अन्य कार्य भी प्रभावित हुआ। बारिश के समय पानी भर जाने की शिकायत विद्यालय की ओर से कई बार संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से की गई थी। लेकिन किसी ने भी समस्या के निदान के बारे में कोई ध्यान नहीं दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...