Gangapar News: पीएम श्री विद्यालयों में मातृ मेले का आयोजन
गंगापार, अक्टूबर 15 -- Gangapar News: क्षेत्र के पीएमश्री संविलयन विद्यालय पट्टीराम एवं पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय सिठौली में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में मातृ मेले का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से माताओं को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश यादव ने किया। इस अवसर पर पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय सिठौली के प्रधानाध्यापक शिव मिलन यादव ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत और अभिनंदन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली माताओं को बीईओ ने स्मृति चिह्न एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: माताओं के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.