गंगापार, जुलाई 13 -- Gangapar News: किशोरियों को माहवारी के प्रति जागरूक, स्वस्थ और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विकास खण्ड चाका के पीएम श्री कंपोजिट स्कूल पालपुर, में एमएचएम क्लब का गठन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में पैड बैंक की स्थापना की गई और एमएचएम कॉर्नर भी बनवाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की सुगमकर्ता आभा श्रीवास्तव ने छात्राओं को माहवारी स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साफ-सफाई, संतुलित खान-पान और सकारात्मक सोच से इस समय को भी स्वस्थ तरीके से जिया जा सकता है। माहवारी कोई शर्म या बीमारी नहीं, बल्कि प्रकृति की एक सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने छात्राओं के अनेक प्रश्नों का समाधान कर उनकी हर शंका दूर की। इस अवसर पर एमएचएम क्लब के सदस्यों को उनके कार्यों और जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।...