गंगापार, सितम्बर 8 -- Gangapar News: सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। हंडिया थाना क्षेत्र के खपटिहा गांव में अपात्र व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास का लाभ न दिए जाने पर ग्राम विकास अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास को लेकर दबाव बना रहे गांव के दबंग धीरज सिंह ने पंचायत भवन में घुसकर ग्राम विकास अधिकारी चंद्रशेखर यादव के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर उनकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी पर सरकारी अभिलेख फाड़ने का भी आरोप है। घटना के बाद पंचायत कर्मियों में रोष व्याप्त है।खपटिहा गांव में चंद्रशेखर यादव ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। पीड़ित ने हंडिया पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह पंचायत भवन में विभागीय कार्य निस्तारित कर रहे थे। इसी दौरान गांव का धीरज सिंह वहां पहुंचा और खुद को प्रधानमंत्री...