गंगापार, अक्टूबर 10 -- Gangapar News: पितृ पक्ष के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों पर पिंडदान करने वालों की भारी भीड़ रही। क्षेत्र के छतवा, सिरसा, परवा, मदरा मुकुंदपुर और कोठरी सहित अन्य गंगा घाट पर पिंडदान एवं तर्पण करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पुरोहितो ने दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे हजारों सनातन धर्मावलंबियों को गंगा तट पर विधि-विधान के साथ पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तिलांजलि अर्पित करवाई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते घाट क्षेत्र में मेले जैसा माहौल देखने को मिला। पितृ पक्ष के धार्मिक महत्व को देखते हुए सुबह से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: पिंडदान, तर्पण के बाद पुरखों को लगाया भोग, किया विदा जो देर तक चलता । श्रद्धालुओं ने ग...