Gangapar News: पानी भरने के विवाद में बुजुर्ग महिला की पिटाई
गंगापार, जुलाई 2 -- Gangapar News: क्षेत्र के बिरवल गांव में बुधवार की शाम हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बीच बचाव में आई महिला को कुछ लोगों ने लाठी डंडे से पीट दिया उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिरवल निवासी सोनकली के परिवार के बच्चे और पड़ोसी राजेश के परिवार के लोग घर के पास लगे हैंडपंप पर पानी भर रहे थे। पानी पहले भरने के विवाद में दोनों परिवारों के बच्चों में पहले बातचीत फिर मारपीट होने लगी। बीच बचाव में 70 वर्षीय सोनकली पहुंची तो लोगों ने लाठी डंडे से उनकी पिटाई कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.