Gangapar News: पानी निकासी को लेकर मारपीट, केस दर्ज
गंगापार, अगस्त 21 -- Gangapar News: सोरांव थाना क्षेत्र के भावापुर डीहा गांव में बारिश के कारण हुए जल भराव की निकासी के लिए प्रधान पाइप लाइन बिछाने का कार्य करा रहे थे। इस दौरान गांव की सचायनी देवी अपने दरवाजे पर खड़ी थी। आरोप है कि पड़ोसी चंद्रशेखर पटेल ने पाइप लाइन बिछाने का विरोध करते हुए काम रहे मजदूरों की पिटाई कर भगाने लगे। सचायनी देवी के विरोध करने पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे पति व देवर को चंदशेखर ने परिवार के साथ मिलकर पिटाई कर दी। सचायनी की तहरीर पर पुलिस ने चंद्रशेखर, महावीर, शिवांगी, निशा एवं आकाश पटेल के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.