गंगापार, अक्टूबर 6 -- Gangapar News: कौंधियारा/करछना, हिसं। घर के सामने से गुजर रहे 11 हजार वोल्टेज लाइन से पाइप टकरा गया, जिससे कबाड़ कारोबारी करंट की चपेट में आ गया। उसे मरणासन्न हालत में परिजन एसआरएन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।करछना थाना क्षेत्र के भुंडा चौकी अंतर्गत चंदौली गांव निवासी सोनकरण पटेल का 38 वर्षीय बेटा विष्णु प्रसाद पटेल गांव में ही कबाड़ का कारोबार करता था। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे वह लोहे की पाइप लेकर जा रहा था। इसी दौरान घर के सामने से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से पाइप टकरा गई। तेज करंट की चपेट में आने से विष्णु प्रसाद गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़ा। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे वाहन से स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उ...