गंगापार, सितम्बर 6 -- Gangapar News: क्षेत्र के बारीभीट मोहम्मदपुर चौराहे पर जल निगम की पाइपलाइन फटने से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण एक ओर जहां पेयजल की भारी बर्बादी हो रही है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों के घरों तक गंदा और दूषित पानी पहुंचने की शिकायत भी सामने आ रही है। इससे ग्रामीणों में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार चौराहे के पास जल निगम की पाइपलाइन पिछले कई दिनों से क्षतिग्रस्त है। पाइपलाइन से लगातार पानी का रिसाव होने के कारण सड़क पर पानी जमा हो जाता है। बारिश के बीच स्थिति और भी खराब हो जाती है। सड़क पर जलभराव के चलते राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों तथा स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, आसपास स्थित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ...