Gangapar News: पाइपलाइन का काम दिलाने के बहाने 6.50 लाख की ठगी
गंगापार, सितम्बर 24 -- Gangapar News: पाइपलाइन का काम दिलाने के नाम पर एक राजमिस्त्री से कथित तौर पर 6.50 लाख रुपये की ठगी करने और सोने की अंगूठी व चांदी का ब्रेसलेट ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठगों ने पहले पाइपलाइन का काम दिलाने का भरोसा देकर पीड़ित को रामपुर गांव बुलाया। वहां करीब 300 गड्ढे खोदने का काम तय किया और बाद में शादी कराने का झांसा देकर अलग-अलग समय पर रकम ऐंठ ली। पीड़ित ने मामले में थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सोरांव थाना क्षेत्र के ग्राम मलाक चौधरी निवासी राजमिस्त्री राकेश कुमार पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ जुलाई 2026 को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। फोन करने वाले ने थाना नवाबगंज के रामपुर गांव में पाइपलाइन का काम होने की बात कही। उसके झांसे में आकर राकेश अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.