Gangapar News: पहली बरसात में ही उखड़ने लगी सड़क
गंगापार, जुलाई 17 -- Gangapar News: ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा देने के लिए 77.29 लाख खर्च कर बनाई गई एनएच -27 से अमिलकोनी सड़क पर बरसात शुरू होते ही जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। सड़क पर हर दिन दुर्घटना का डर बना हुआ है। इसी मार्ग पर सूरज पब्लिक स्कूल स्थित है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं, अभिभावक और स्कूल वाहन गुजरते हैं। बारिश में गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई दिखाई नहीं देती, जिससे कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क का स्वतंत्र तकनीकी निरीक्षण कराया जाए और यदि कहीं निर्माण या रखरखाव में लापरवाही पाई जाती है तो जिम्मेदारी तय की जाए। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया नपं: नया बाजार में जर्जर स्टेशन रोड पर पैदल चलना भी मुश्किल
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.